विद्युतीकरण से वंचित अदौरी गाव
शिवहर। प्रखंड का अदौरी गाव आज तक विद्युतीकरण से वंचित है। जिससे लोगों मे आक्रोश व्याप्त है। विभाग के
शिवहर। प्रखंड का अदौरी गाव आज तक विद्युतीकरण से वंचित है। जिससे लोगों मे आक्रोश व्याप्त है। विभाग के नजरों में गाव में बिजली जल रही है। सौ से अधिक उपभोक्ताओं को बकायदा कनेक्सन भी दे रखा है। ये उपभोक्ता निजी स्तर से जुगाड़ कर बिजली जला रहे है। मगर तार पोल विभागीय स्तर से आज तक नही गाड़ा गया है। जिससे विभाग की लापरवाही उजागर हो रही है। गाव के बसबरीया टोला एवं अन्य हिस्से मे विद्युतीकरण के नाम पर जगह-जगह पोल गाड़ कर छोड़ दिया गया है। अदौरी गाव के अलावा छपड़ा जुड़ावन गाव में भी विद्युतीकरण का कार्य पूरा नहीं है।
-गोदरेज के जिम्मे विद्युतीकरण का काम
गोदरेज कंपनी के स्तर से यहा कार्य किया जाना हैं। मगर मार्च माह बीत जाने पर भी कार्य का पता है। जबकि यहा बड़े पैमाने पर कार्य किया जाना है। अगल बगल के गावों में यह कार्य पूरा है। यहा यह कार्य महज खानापूरी दिख रहा है ।कंपनी अपने मनमानी में जुटी है। जिससे मार्च बीतने पर भी कार्य शून्य है।