बसंती बयार के बीच लगा मा शारदे का दरबार
शिवहर। माघ के बसंती बयार के बीच जिले में शनिवार को विद्या के देवी मा सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास के स
शिवहर। माघ के बसंती बयार के बीच जिले में शनिवार को विद्या के देवी मा सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । अहले सुबह से ही मा शारदे के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वीणा पाणी की पूजा-अर्चना को लेकर उत्साह चरम पर था। बसंत पंचमी के अवसर पर गाव से लेकर शहर तक रंगा रंग पंडालों में मा सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित किया गया था । निजी व सरकारी शिक्षण संस्थानों के साथ गाव की गलियों में भी मा शारदे का पूजन किया गया । सुबह से ही स्कूली बच्चे स्नान कर पूजा-अर्चना करने में जुटे रहे। नए-नए रंग रूप में पूजा पंडालों के बीच मा सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। हर वर्ग के लोग समान रूप से धरा पर ज्ञान की गंगा बहाने वाली मा शारदे की पूजा में जुटे रहे। इस दौरान धूप अगरबत्ती के खूशबू से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। कहा जाता है कि मा सरस्वती की पूजा आदि काल से होती आ रही है। चंद्रमा के समान और गौरव पूर्ण व वाणी स्वरूपा है। जिनका मुख मंद मुस्कान से सुशोभित हैं। इनकी चार भुजाओं में वीणा, पुस्तक ,अक्षर माला व अमृत मय घट है। जिससे हमेशा अपने भक्तों पर कृपा रखती है। इधर जिला प्रशासन ने भी शाति पुर्ण सरस्वती पूजा कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है। जिले के 26 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। वहीं जिलाधिकारी के गोपनीय प्रशाखा में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। वहीं शिवहर में गुरुकुल विद्यालय, फतहपुर ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटरं ,सरस्वती अध्ययन केंद्र, द जंक्शन शिवहर, ब्लोशन पब्लिक स्कूल में सांइस कोचिंग सेंटर व दुर्गा पब्लिक स्कूल पिपराही में पूजा-अर्चना की गई।