धान खरीदारी की रिपोर्ट हुई जारी
शिवहर। पुरनहिया के अदौरी पैक्स ने अब तक 1040 क्विटंल धान की खरीदारी कुल 17 किसानों से की है। इन्हें
शिवहर। पुरनहिया के अदौरी पैक्स ने अब तक 1040 क्विटंल धान की खरीदारी कुल 17 किसानों से की है। इन्हें 1410 रूपये प्रति क्विटंल से भुगतान होना है। अदौरी पैक्स के अध्यक्ष विपिन कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ग्यारह किसानों का 598 क्विटंल धान खरीद का कुल 8,43,180 रुपये का भुगतान अब तक हो चुका है। शेष किसानों का भुगतान रोटेशन प्रणाली के अनुसार एसएफसी को चावल आपूर्ति करने के बाद हीं किया जा सकता है। चावल आपूर्ति के बाद हीं बैंक के सीसी खाते में राशि आने के बाद किया जाएगा। सभी पैक्स को अबतक आठ लाख पचास हजार की राशि का सीसी कर दिया गया है। अध्यक्ष ने किसानों से अनुरोध किया है कि जल्दी अपना साफ सुथरा धान अपने बोरा में रखकर क्रय केन्द्र को उपलब्ध कराएं।
-इन किसानों का हुआ भुगतान
धान की खरीद करने के बाद किसानों के बीच राशि का भुगतान किया गया है। भुगतान किए जाने वाले विमल किशोर सिंह, शिवेन्द्र प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह, विन्देश्वर सिंह, शिव शकर मिश्र, संजय ठाकुर, शिवेश्वर प्रसाद सिंह एवं कृष्ण देव प्रसाद सिंह शामिल हैं।