पंचायत चुनाव को ले प्रशासनिक तैयारी शुरू
शिवहर। विधानसभा चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। जिसके लिए कर्मिय
शिवहर। विधानसभा चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। जिसके लिए कर्मियो एवं पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्त मतदाता सूची विखंडन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जो 23 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा। इस कार्य के लिए मनरेगा भवन चयनित है। कर्मियों को 2011 के पंचायत चुनाव में प्रयुक्त मतदाता सूची एवं वर्तमान मतदाता सूची इस कार्य के लिए उपलब्ध कराई गई है। सूची में नये मतदाओं को भी वार्ड स्तर पर शामिल किया जाएगा।
इनकी यहां प्रतिनियुक्ति
पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची विखंडन के लिए अदौरी, बखार चंडीहा, बसंत जगजीवन में पंचायत सचिव कृष्णचंद्र सिंह के साथ शिक्षक संजय कुमार, हरिकिशोर साह, नवीन कुमार प्रतिनियुक्त हैं। बसंतपट्टी, बराही जगदीश में पंस राजेन्द्र बैठा के साथ शिक्षक सुरेन्द्र दास, मो. मतीन। कोल्हुआ ठीकहा, दोस्तिया, अभिराजपुर बैरिया में पंचायत सचिव सह जीपीएस गजेन्द्र प्रसाद सिंह के साथ शिक्षक अमोद कुमार, प्रभात कुमार, आलोक कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, साख्यिकी पर्यवेक्षक अरुण कमार, कनीय अभियंता अजय कुमार रमन, बीईओ रविन्द्रनाथ सिंह में प्रत्येक को दो-दो पंचायत का जिम्मा है।
- कार्य निष्पादन की तिथि तय
- वार्ड वार विखंडन कार्य 23 नवंबर से 5 दिसंबर 15 तक।
- प्रारूप प्रकाशन 28 दिसंबर15 से 11 जनवरी 2016 तक।
-आयोग स्तर से मतदाता सूची की जाच 18 से 23 दिसंबर तक।
- दावा आपत्ति का निराकरण 28 दिसंबर 18 जनवरी 16 तक।
-नयी प्रविष्टियों का निर्वाचन आयोग से अनुमोदन 16 जनवरी16 तक।
-मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 जनवरी 2016 तक।
- मतदाता सूची का मुद्रण 31 जनवरी 2016 तक।