असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर
शिवहर। श्यामपुर भटहां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार व सीओ मनो
By Edited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 12:26 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 12:26 AM (IST)
शिवहर। श्यामपुर भटहां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार व सीओ मनोज कुमार की उपस्थिति हुई। दुर्गा पूजा और मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। प्रखंड के करीब दो दर्जन से अधिक दोनों समुदाय के लोगों की उपस्थिति में बीडीओ अरुण कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। इसको लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। सीओ व थानाध्यक्ष ने संभावित गतिविधियों की जानकारी लोगों को देने को कहा गया। मौके पर आलोक वर्मा, रमेश कुमार सिंह, जय मंगल पंडित, चन्देश्वर ठाकुर, मुकेश सिंह, सुरेश दास सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें