Move to Jagran APP

कलाम को सबने किया सलाम, दी गई श्रद्धांजलि

शिवहर। भारत रत्‍‌न एपीजे अब्दुल कलाम जिन्होंने देश के 11वें राष्ट्रपति बन देश को परमाणु शक्ति संपन्न

By Edited By: Published: Wed, 29 Jul 2015 12:56 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2015 12:56 AM (IST)
कलाम को सबने किया सलाम, दी गई श्रद्धांजलि

शिवहर। भारत रत्‍‌न एपीजे अब्दुल कलाम जिन्होंने देश के 11वें राष्ट्रपति बन देश को परमाणु शक्ति संपन्न कर देश की सूची में ला खड़ा किया और मिशाइल मैन कहलाए। 30 से अधिक यूनिवर्सिटीज द्वारा जिन्हें डॉक्ट्रेट की उपाधि दी गई। उनका सोमवार की रात हुए निधन से पूरे देश के साथ जिला शिवहर भी गमजदा दिखा। जगह-जगह शोक सभा आयोजित कर मौन रख मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं शोक संवेदनाएं देने वालों में पूर्व मंत्री रघुनाथ झा, सांसद रमा देवी, विधायक मो शर्फूद्वीन, पूर्व विधायक अजीत कुमार झा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक ठाकुर रत्‍‌नाकर राणा, लोजपा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय आदि कलाम साहेब के निधन पर गहरा संवेदना व्यक्त किया है। वहीं पूर्व विधायक ठाकुर रत्‍‌नाकर राणा ने कलाम साहेब को महामानव बताते हुए देश का गौरव बताया और कहा कि उनके लिए आज पूरा भारत रो रहा है। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ ध्रमेन्द्र किशोर मिश्र, महा मंत्री राम कृपाल शर्मा, राजीव कुमार सिंह सहित दर्जनों भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो असद की अध्यक्षता में स्थानीय हक मारकेट में कलाम साहेब के इंतकाम पर शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनकी जीवनी को सदैव अनुकरणीय बताया गया। मौके प्रखंड प्रभारी मुकेश सिंह ने उन्हें साधारण जीवन जीने वाले विशाल व्यक्तित्व का स्वामी बताया। मौके पर ज्वाहर आलम, जफीर आलम, मुरली मनोहर सिंह, बाल देव साह, राहुल कुमार सिंह, प्रमोद राय, निलय कुमार सिंह, भोला जी आदि उपस्थित थे। इधर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिन्हा ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहेब को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इसकी क्षतिपूर्ति असंभव है। जबकि राजलक्ष्मी ग्रूप के निदेशक देव व्रत नंदन सिंह उर्फ सोनू जी, नंदन ग्रूप के निदेशक अंशुमान नंदन सिंह ने भी संवेदना व्यक्त की है। वार्ड पार्षद गिरीश नंदन सिंह प्रशांत ने कलाम साहेब को सच्चा भारतीय बताया और बच्चों से प्रेम करने वाला महानायक की संज्ञा दी। कमरौली पंचायत के मुखिया सुमित कुमार वर्मा उर्फ दीपू ने कलाम के निधन को अपूर्णिय छति बताया है। दूसरी ओर कलाम साहेब के निधन की सूचना पर जिले के सभी विद्यालयों में आकस्मिक छुट्टी घोषित की गई। वहीं विद्यालयों में शोक सभाएं आयोजित कर दो मिनट का मौन रख मिसाईल मैन को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं बच्चों को उनकी जीवनी और उपलब्धियों के बारे में बताया गया। इधर, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष मृत्यूजय कुमार सिंह, राजद जिलाध्यक्ष विंदेश्वरी पहाडपुरी, जदयू के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय, बसपा के जिलाध्यक्ष रामाकांत राम, कॉमन सेन्टर के संचालक हरिवंश प्रसाद सिंह, पूर्व जिला पार्षद अजब लाल चौधरी, पूर्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह जदयू नेता युगल किशोर सिंह, विशाल गौरव, राजद नेता विश्वनाथ प्रसाद मधुकर, राजद नगर अध्यक्ष टीमन पटेल, बसपा नेता अलख सिंह, अगेश कुमार सिंह उर्फ अंगराज, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार उर्फ डब्बू, सामाजिक न्याय आयोग के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अल्पावास केन्द्र संचालक व सबेरा के सचिव मोहन कुमार सहित अन्य ने डॉ कलाम को श्रद्धांजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.