कवि गोष्ठी का आयोजन
शिवहर। मुख्यालय स्थित गुरुकूल विद्यालय में कवि गोष्ठी का आयोजन कवि सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में क
By Edited By: Published: Tue, 28 Jul 2015 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2015 01:00 AM (IST)
शिवहर। मुख्यालय स्थित गुरुकूल विद्यालय में कवि गोष्ठी का आयोजन कवि सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में की गई। मौके पर जिले के कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। वहीं वर्तमान की राजनीतिक उठा पटक पर व्यंग्य वाण भी छोड़े। कवियों ने तय किया कि जिला में साहित्यिक चेतना के विकास के लिए हरेक महीने के अंतिम रविवार को कवि गोष्ठी हुआ करेगी। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि मोहन फतहपुरी ने किया। कविता पाठ करने वालों में सनील कुमार सिंह, रानी गुप्ता, आनंद कुमार, राम देव बुनियादी सहित दर्जन भर कवि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें