Move to Jagran APP

अपने खलिहान में दूसरे की दौनी नहीं होगी : रघुनाथ

शिवहर। पुरनहिया प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरनहिया मध्य विद्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यकर्ताओं के सम

By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 01:05 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 01:05 AM (IST)
अपने खलिहान में दूसरे की दौनी नहीं होगी : रघुनाथ

शिवहर। पुरनहिया प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरनहिया मध्य विद्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा ने कहा कि जन्म से ही शिवहर से नाता है इस नाते वे शिवहर के सच्चे पुत्र हैं। शिवहरवासियों के हर सुख दु:ख में साथ रहे हैं। लोगों ने भी हमें आपार स्नेह दिया है। थाना प्रखंड और फिर शिवहर जिला के निर्माण में भाग लेकर जिले के सर्वागीण विकास को सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कार्यकर्ताओं ने मन की बात के माध्यम अपने भाव से अवगत कराया है। अपने खलिहान में दूसरे को मेंह नहीं बांधने देंगे। सबसे छोटा जिला शिवहर का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अगले विधान सभा चुनाव में अजीत कुमार झा के जीत के लिए समर्थन मांगा। शिवहर में हॉस्पीटल, नवोदय विद्यालय, पुलिस लाइन भवन बनकर तैयार है किंतु उद्घाटन की बाट जोह रहा है। पुरनहिया वासियों ने 1972 से 98 तक हमें जिताने में सक्रिय भूमिका निभायी। इस बार पुन: उम्मीद है कि आपका आशीर्वाद मिलेगा। सभा की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने की। मौके पर पूर्व विधायक अजीत कुमार झा, मनोज कुमार पांडेय, प्रेम पटेल, राजद जिलाध्यक्ष डा.बिन्देश्वरी सिंह पहाड़पुरी, टीमन पटेल, सुरेश राय, दिनेश राय, राजेश यादव, राम नरेश सिंह, विनोद गुप्ता, हरिवंश प्रसाद सिंह, बखार चंडिहा मुखिया नवीन कुमार उर्फ बब्लू ठाकुर, चित्रभानू द्विवेदी, धीरेन्द्र कुमार शर्मा, सतन राय, अशोक कुमार सिंह उर्फ पलीता सिंह, धर्मेन्द्र मंडल, रामवृक्ष यादव, मदन सिंह, रामानंद झा, राजनारायण झा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK