शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
शिवहर, संस : परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को एक द
शिवहर, संस : परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन जिला शिक्षा कार्यालय के समक्ष किया गया। धरनार्थियों ने वेतनमान की मांग को लेकरनारा बुलंद किया। कहा गया कि नियोजित शिक्षकों के वेतनमान की लड़ाई अब अंतिम चरण है। इस महासंग्राम की शुरुआत 30 मार्च को 11 बजे पूर्वाह्न गांधी मैदान में होगी। जिला सचिव रामाकांत कुमार ने आह्वान किया कि इस महासंग्राम में हर कोई शामिल हो। मौके पर नरेश कुमार चौधरी, मुमताज हुसैन, कामोद कुमार यादव, केशव रंजन, यमुना प्रसाद गुप्ता, विभा कुमारी, बैजूलाल प्रसाद, मुकेश कुमार, अभय कुमार, ब्रजेश कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह आदि ने अपने विचार रखे। बाद में धरनार्थियों ने एक मांत्र पत्र सीएम एवं शिक्षा मंत्री के नाम भेजा।
मंदिर में लगेगी प्रतिमा
शिवहर, संस : मुख्यालय के ब्लॉक रोड स्थित रामजानकी मठ में भगवान की प्रतिमा लगने को एक बैठक 28 मार्च को रखा गया है। मंदिर प्रबंधन के जिला संयोजक योगेन्द्र प्रसाद अध्यक्षता रानी गुप्ता, कोषाध्यक्ष शंभू प्रसाद पटेल ने संयुक्त रूप से कहा कि मंदिर पर रामजानकी की मूर्ति वर्ष 2000 में ही चोरी चली गई थी। अत: मूर्ति की स्थापना जरूरी है। रामनवमी पर्व भी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।