धान अधिप्राप्ति को ले किसान करेंगे आंदोलन
जासं, शिवहर : धान अधिप्राप्ति नहीं होने को लेकर किसान आंदोलन करेंगे। तरियानी प्रखंड के माधोपुर छाता
जासं, शिवहर : धान अधिप्राप्ति नहीं होने को लेकर किसान आंदोलन करेंगे। तरियानी प्रखंड के माधोपुर छाता पंचायत के मुखिया पति जगदीश राय ने कहा मेरे पंचायत के दर्जनों किसानों की धान कोई लेने वाला नहीं है। किसानों ने एक बैठक कर एक सप्ताह के अंदर समाहरणालय के मैदान में धान रखकर प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष आग लगाने का निर्णय लिया है। जब सरकार किसान के साथ न्याय नहीं करेगी तो बेबस किसान क्या करेंगे। औने पौने दाम पर बिचौलियों के हाथो धान बेचने से अच्छा है धान में आग लगा देना। यह केवल तरियानी के माधोपुर छाता पंचायत की ही बात नहीं है। पुरनहिया प्रखंड के कोलुहा ठीकहां पंचायत का भी यही हाल है, जहां के किसान समाहरणालय के मैदान पर धान लाने की तैयारी में जुट गए हैं। वहां के किसानों क ा भी यही कहना है कि औने पौने दाम पर धान बेचने से अच्छा है कि आग लगा देना। पिपराही शिवहर के किसानों का भी यही हाल है।