रंगारंग कार्यक्रम के साथ मना बिहार दिवस
जागरण संवाददाता, शिवहर : बिहार स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार को तीसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों क
जागरण संवाददाता, शिवहर : बिहार स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार को तीसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही समाहरणालय के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुनाथ झा, जिलाधिकारी कुमार विनोद नारायण सिंह और एसपी शिव कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार विनोद नारायण सिंह ने बिहार के गौरव पूर्ण अतीत के साथ सुन्दर सुखद भविष्य के मिल जुल कर प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र और छात्राओं के बिहार के गौरव गीतों से किया। बिहार के गौरव के इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसके बाद राज्य स्तरीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी। जिसे देख कर लोग वाह वाह करते रह गए। मौके सभी प्रशासनिक पदाधिकारी सहित पूर्व विधायक अजीत कुमार झा मौजूद थे।
वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
समाहरणालय के मैदान में मंगलवार को जिलाधिकारी कुमार विनोद नारायण सिंह वालीबाल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें तरियानी प्रखंड के सोनबरसा टीम विजेता और छतौनी टीम उपविजेता बना। जिसे पुरस्कृत किया गया।
143 महादलित परिवारों के बीच पर्चा वितरित
बिहार दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय के मैदान में 143 महादलित परिवारों के बीच बासगीत पर्चा वितरित की गई।
39 विकलांगों को ट्राईसाइकिल
बिहार दिवस के अवसर समाहरणालय के मैदान मे मंगलवार को जिले के चयनित 39 विकलांगों के बीच ट्राइसायकिल वितरित की गई। मौके पर जिलाधिकारी कुमार विनोद नारायण सिंह, एसपी शिव कुमार झा , डीडीसी अशोक कुमार सिंह,एसडीओ लालबाबू सिंह,बिहार दिवस कार्यक्रम के संयोजक सह जिला भूअर्जन पदाधिकारी प्रभात कुमार वृज बिहारी भगत, डीईओ वर्षा सहाय आदि मौजूद थे।