जीवन को खुशियों के रंग से भर दें : डीएम
जासं, शिवहर : नगर पंचायत कार्यालय का माहौल बुधवार को होली मय हो गया। यहां पर डीएम कुमार विनोद नाराय
जासं, शिवहर : नगर पंचायत कार्यालय का माहौल बुधवार को होली मय हो गया। यहां पर डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में अधिकारी व विभिन्न दलों के नेता दिखे। सबने होली खेली और अबीरों में सरोबोर होते रहे। डीएम ने कहा कि सातो रंग हमारे भीतर है। किसी को बस श्वेत -श्याम दिखता है तो कोई श्वेत श्याम से भी इंद्रधनुष के सातों रंग पैदा कर लेता है। यह निर्भर करता कि हम कौन सा रंग चुनते हैं। आइए चुन लें जीवन को स्फूर्तिवान बनाने वाली खुशियों को अबीरों के साथ। वहीं, एसपी शिव कुमार झा ने कहा होली रंगों का त्योहार है। इसमें खूब खुशियां मनाएं। समारोह का आयोजन नगर पंचायत द्वारा किया गया था। इस दौरान एसडीओ लाल बाबू सिंह, सभी बीडीओ और सीओ के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रकला देवी, उपाध्यक्ष कौशल किशोर तिवारी सहित सभी वार्ड आयुक्त मौजूद थे। वहीं, पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, बसपा नेता अंगेश कुमार अंगराज , लोजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र किशोर मिश्र मौजूद रहे। सबने एक -दूसरे को रंग -अबीर लगाकर शुभकामना दी। साथ ही शांतिपूर्ण माहौल मे पर्व मनाने की अपील की। डीएम व एसपी ने जिलावासियों को होली की शुभकामना दी। दोनों ने कहा कि उल्लास के साथ होली मनाएं।