एसोसिएशन के निबंधन पर विचार
शिवहर, संस : निजी स्कूल एसोसिएशन की बैठक राम विनय सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय गुरुकुल स्कूल में हु
शिवहर, संस : निजी स्कूल एसोसिएशन की बैठक राम विनय सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय गुरुकुल स्कूल में हुई। इसमें एसोसिएशन को पंजीकृत करने का खाका तैयार किया गया। साथ ही प्रबंध समिति बनाई गई। समिति में राम विनय सिंह को अध्यक्ष, गणेश झा को सचिव और सीताराम चौधरी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि, विजय कुमार गौड , सत्येन्द्र कुमार सिंह ,जीवछ कुमार सिंह अमित कुमार ,राकेश कुमार सिंह, अमित रौशन को सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में संगठन विस्तार के लिए निजी विद्यालय संचालकों को सदस्य बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही सदस्यता शुल्क को ससमय जमा करने को अहम बनाया गया। सरस्वती पूजा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। बताया गया प्रबंधन समिति की बैठक एक फरवरी को होगी। वहीं, आम बैठक हर रविवार को होगी। बैठक में वागीश कुमार , चंदन कुमार, फिलिप पैट्रिक, राकेश कुमार , हरिशंकर कुमार, वी के गौड , वी के सिंह , गणेश झा , सुनील कुमार , महेश प्रसाद , देश बंधु शर्मा आदि थे।