बेटे को मारने की धमकी दे आभूषण उतरवाए
तरियानी (शिवहर) संस : गल्ला व्यवसायी तीन भाइयों के घर सोमवार की रात डकैतों ने धावा बोला। पहले बरामदे
तरियानी (शिवहर) संस : गल्ला व्यवसायी तीन भाइयों के घर सोमवार की रात डकैतों ने धावा बोला। पहले बरामदे पर सोए वृद्ध मुशहर साह को जगाया व किवाड़ खोलने को कहा। दरवाजा नहीं खोलने पर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल सुन घर के लोगों ने दरवाजा खोला तो पिस्टल सटा दिया। महिलाओं ने जेवर देने से इंकार किया तो डेढ़ वर्षीय शिवम को उठाकर पटक दिया और बंदूक सटा गोली मारने की धमकी दी। महिलाओं ने तत्काल अपने - अपने जेवर सौंप दिए। मनोज साह ने बताया कि उससे पैसे के बारे में पूछा गया, नहीं जवाब देने पर बंदूक के बट से पीटा गया। डकैतों ने 45 मिनट तक लूटपाट की तथा मेन गेट बंद कर सभी को बांध भाग निकले। सुबह घटना की खबर मिलने पर पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, मुखिया मो. नेहाल, पंसस रामबाबू पासवान ने पहुंच पीड़ित को ढ़ाढ़स बंधाया।
स्थानीय गिरोह की हाथ : खोठी डकैती कांड सलेमपुर के पूर्व मुखिया के घर हुई डकैती से मिलती जुलती है। घटना का समय, बोलचाल की भाषा व अपराधियों की उम्र समान था। गृहस्वामी ने बताया कि अपराधी स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे। सभी एक-दूसरे को जवान कह कर पुकार रहे थे। मुंह पर नकाब बांध रखा थे। उम्र 20 से 30 वर्ष की थी।
पखवारा भर में दो डाका : सलेमपुर के पूर्व मुखिया के घर हई डकैती के एक पखवारा भी नहीं हुआ कि अपराधियों ने सोमवार की रात गल्ला व्यवसायी के घर डाका डाल दहशत फैला दी। ठंड और कोहरा के बावजूद हो रही डकैती से लोग रतजगा करने को विवश हैं।