Move to Jagran APP

निर्भया कांड की दूसरी बरसी पर महिला रात्रि मार्च निकला

जासं, शिवहर : महिला समाख्या की महिलाओं ने निर्भया कांड की दूसरी बरसी पर मंगलवार की देर शाम महिला रात

By Edited By: Published: Wed, 17 Dec 2014 01:51 AM (IST)Updated: Wed, 17 Dec 2014 01:51 AM (IST)
निर्भया कांड की दूसरी बरसी पर महिला रात्रि मार्च निकला

जासं, शिवहर : महिला समाख्या की महिलाओं ने निर्भया कांड की दूसरी बरसी पर मंगलवार की देर शाम महिला रात्रि मार्च निकाला। मार्च में समाख्या से जुड़ी सैकडों महिलाओं ने हिस्सा लिया। समाख्या की अनिता ने कहा कि लड़कियां शालीन वस्त्र पहनें, रात में बाहर न जाएं, सुनसान जगहों पर न जाएं, इस तरह के फरमान और सलाह की बाढ़ सी आ गई है। निर्भया कांड के दो वर्ष बीत चुके हैं लेकिन महिलाओं की सुरक्षा का सवाल ज्यों का त्यों बना हुआ है। महिलाओं को जगाने के लिए रात्रि मार्च का आयोजन किया गया है। महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और अपनी सुरक्षा खुद करें। कहा गया कि अब महिलाएं ही सबक सिखाएंगी। बिहार में पिछले दिनों बिहटा और आरा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। यह महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न है। 5 दिसंबर को दिल्ली में टैक्सी में दुष्कर्म से फिर प्रशासनिक ढिलाई और संवेदनहीनता का प्रमाण मिला है। महिलाओं ने सरकार से तत्काल निर्भया फंड का क्रियान्वयन करने को कहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.