सदस्यता अभियान पर भाजपा कार्यशाला
शिवहर, संवाद सहयोगी : सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन डॉ. धर्मेन्द्र किशोर मिश्र की अध्यक्
शिवहर, संवाद सहयोगी : सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन डॉ. धर्मेन्द्र किशोर मिश्र की अध्यक्षता में भाजपा ने पार्टी कार्यालय में किया। इसमें अध्यक्ष किसान मोर्चा रत्नेश सिंह प्रदेश प्रभारी की हैसियत से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी का सपना भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनाने की है। इसके लिए हर एक कार्यकर्ताओं को 24 घंटे और सातों दिन सक्रिय होना होगा। पार्टी सदस्य बनाने में ख्याल रहे कि कोई छूटे नहीं, कोई रूठे नहीं और कोई टूटे भी नहीं। बैठक सह कार्यशाला में पार्टी के जिला प्रभारी डॉ मिथिलेश कुमार, पूर्व विधायक ठाकुर रत्नेश राणा, अखिलेश सिंह, सदस्यता प्रभारी शिवशंकर गुप्ता आदि ने भी विचार रखे। वहीं सदस्यता सह प्रभारी राम कृपाल शर्मा ने मंडल अध्यक्षों से परामर्श कर 21 दिसम्बर को पुरनहिया, शिवहर नगर एवं ग्रामीण, 22 दिसम्बर को पिपराही, 23 दिसम्बर को तरियानी एवं 24 दिसम्बर को डुमरी कटसरी प्रखंड में कार्यशाला की तिथि तय की।
कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष रामविनय सिंह, मंगनू राय, योगेन्द्र प्रसाद, अखिलेश गुप्ता, उदयशंकर सिंह, विनोद पासवान, नीतेश भारद्वाज, रविन्द्र कुमार सिंह, उमाशंकर शाही, अशोक चन्द्रवंशी, राजीव कुमार सिंह, गगनदेव कुशवाहा, धीरज कुमार सिंह, गगनदेव पासवान, सुनीता रानी, सीता देवी, रामानंद सहनी, सरोज कुमार झा, सरोज सिंह, कामेश्वर साह, अरूण साह सहित अन्य भाजपाई मौजूद थे।