लोजपा स्थापना दिवस तैयारी की समीक्षा
जासं, शिवहर : 28 नवंबर को लोजपा स्थापना दिवस को लेकर रविवार को जिला लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
जासं, शिवहर : 28 नवंबर को लोजपा स्थापना दिवस को लेकर रविवार को जिला लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिला प्रभारी संजय पूर्वे की उपस्थिति मे जिलाध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने अध्यक्षता की। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं को गांवों में जाकर लोगों को लोजपा की उपलब्धियां बताने को कहा गया। संजय पूर्वे ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग तैयारी की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड स्तर से कार्यकर्ताओं को लाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। मौके पर चन्द्र भूषण त्रिवेदी, अबास अहमद, राजू मिश्र, भूपेन्द्र किशोर, जितेन्द्र सिंह, अजय कुमार शर्मा, राम श्रेष्ठ राम, सियावर पासवान, राम अयोध्या राय, मनीष कुमार, रघुनाथ पाण्डेय, उमाशंकर उपाध्याय, बिरेन्द्र सिंह, अजीत कुमार, त्रिलोक चौघरी, पार्वती देवी, आनंदी देवी, कमरूजमा उर्फ छोटे आदि कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किया।