डीएम ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
जासं, शिवहर : डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह सोमवार को नगर पंचायत स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस
जासं, शिवहर : डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह सोमवार को नगर पंचायत स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए। शिवहर पछियारी पोखर, रानी पोखर, चुहियां पोखर, हनुमान मंदिर जीरो माइल स्थित पोखर सहित करीब आधा दर्जन घाटों की सफाई व सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेने के बाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को घाट पर रोशनी व सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने का निर्देश दिया। मौके पर एसपी सुनील कुमार, एसडीओ लालबाबू सिंह, बीडीओ दिनेश शर्मा, विद्युत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश प्रसाद, मिडडे प्रभारी कुमार पंकज, नगर पंचायत के अध्यक्ष चन्द्रकला देवी, नप उपाध्यक्ष कौशल किशोर तिवारी, नगर पंचायत के कार्य पालक पदाधिकारी कृष्णमोहन राम आदि मौजूद थे।
डीएम ने छठ पर्व की सुरक्षा व्यवस्था के वरीय अधिकारी व डीडीसी अशोक कुमार को बुधवार को अहले सुबह से स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत के सभी घाटों सहित सभी वार्डो की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि छठ महापर्व लोगों को जागरूक करने का अच्छा अवसर है। इसमें सभी वार्ड आयुक्त व स्कूली बच्चों को शामिल कर सफाई अभियान को पूरा करें।