सौहार्द पूर्वक मनाएं छठ-मोहर्रम
तरियानी, संवाद सुत्र : छठ और मोहर्रम को लेकर हिरामा पंचायत भवन में रविवार को जिलाधिकारी कुमार विनोद
तरियानी, संवाद सुत्र : छठ और मोहर्रम को लेकर हिरामा पंचायत भवन में रविवार को जिलाधिकारी कुमार विनोद नारायण सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने लोगों से छठ व मोहर्रम शांति व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। सभी मिलकर भाईचारा कायम रखते हुए इस पिछडे़ इलाके का विकास करने के लिए संकल्प लें। छठ व मोहर्रम आगे पीछे ही है। दोनों समुदायों के लिए आस्था का पर्व है। इस दौरान प्रशासन की नजर असमाजिक तत्वों पर होगी। उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। प्रशासन की अपनी ओर से पूरी तैयारी है। एसपी सुनील कुमार ने कहा कि संदिग्धों पर नजर है। शांतिपूर्वक ताजिया जुलूस निकाले व खेलें। असमाजिक तत्वों के बारे में सूचना प्रशासन से तत्काल शेयर करें। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। प्रशासन हर स्तर पर लोगों को सहयोग करने के लिए तैयार है। स्थानीय राजद नेता तकी आलम ने कहा कि लोग विकास चाहते हैं। पुरानी किसी घटना की पुनरावृति कभी नहीं होगी। सभी समुदाय के लोग मिलकर पर्व मनाते हैं। सभी एक-दूसरे को सहयोग करते हैं।
डीएम व एसपी ने तजिया रैन स्थल का निरीक्षण किया। इस स्थल से महावीरी झंडा स्थल की दूरी को देखा और अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। इसी स्थल पर जुलूस के दौरान तत्कालिन डीएसपी मो. वकील अहमद पर उपद्रवियों ने हमला किया था।
बैठक में डीएम के अलावा एसपी सुनील कुमार, एसडीओ लाल बाबू सिंह, डीएसपी मो. खालिद अहमद, तरियानी सीओ भुवनेशवर ठाकुर, थानाध्यक्ष संजय कुमार, राजद अध्यक्ष तकी आलम, दुम्मा हिरौता पंचायत के मुखिया इन्द्रजीत साह, मुखिया पति जगदीश राय, तैलिक सभा के जिलाध्यक्ष सियाराम साह, जयनारायण साह, पंस मो. मैरूदीन, ललन साह, मुखिया पति मो. गोरे समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल थे।