छठ की तैयारी जुटा प्रशासन
जासं, शिवहर : जिले में छठ की तैयारी जोरों पर है। लोग लोक पर्व की तैयारी में जुट गए हैं। जगह-जगह घाटो
जासं, शिवहर : जिले में छठ की तैयारी जोरों पर है। लोग लोक पर्व की तैयारी में जुट गए हैं। जगह-जगह घाटों की सफाई की जा रही है। टूटे घाटों का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा भी घाटों की सफाई कराई जा रही है। जिलाधिकारी कुमार विनोद नारायण सिंह ने भी शहर की पछियारी घाट सहित विभिन्न घाटों की सफाई के लिए नगर पंचायत को विशेष दिशानिर्देश दिया है। बागमती नदी के घाटों को प्राथमिकता के आधार पर सभी सीओ को साफ कराने को कहा है। साथ ही छठ व्रतियों को विशेष सुविधा मुहैया कराने को कहा है। जिलाधिकारी ने पिपराही प्रखंड के बेलवा घाट, पिपराही व डुब्बा घाट, बागमती के घाटोंका निरीक्षण कर विशेष सुविधा व सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मोहन राम ने बताया कि तालाबों की सफाई शुरू है। इसमें करीब पांच दर्जन से अधिक मजदूर लगाए गए हैं। उधर, छठ को लेकर बाजार सजने लगे हैं। 27 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ पर्व शुरू हो जाएगा।