चित्रगुप्त पूजा की रही धूम
पिपराही, संस : कमरौली व कुअंमा गांव में शनिवार को चित्रांश परिवार के लोगों ने धूमधाम से भगवान चित्रग
पिपराही, संस : कमरौली व कुअंमा गांव में शनिवार को चित्रांश परिवार के लोगों ने धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। कमरौली गांव में स्थापित भगवान चित्रगुप्त मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मुखिया सुमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने कलम-दवात की पूजा की। मुखिया ने बताया कि शिवहर जिले में सिर्फ कमरौली में चित्रगुप्त मंदिर है। यहां वर्षो से पूजा की जाती है। इस अवसर पर भोज का आयोजन किया गया। मौके पर फुदन वर्मा, नितीश वर्मा, आमोद वर्मा, मुरलीधर श्रीवास्तव, अशोक कप्तान, अनिल कुमार, विजय वर्मा, सुशील वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
इस बीच शिवहर में भी चित्रगुप्त पूजा की धूम रही। डुमरीकटसरी प्रखंड के लालगढ़ छावनी में अजय कुमार वर्मा, गाजीपुर में अलोक कुमार वर्मा, वार्ड 15 स्थित अशोक कुमार के आवास, फतहपुर गांव स्थित मुकुल रंजन प्रसाद व राज कुमार प्रसाद के आवास, खैरवा दर्प पिरपराही, तरियानी, पुरनहिया सहित कुम्मा गांव में संजय कुमार वर्मा के आवास पर चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। चित्रांश परिवार के लोगों ने कलम-दवात की पूजा की।