पटाखा दुकान में आग
जासं, शिवहर : शहर के मुख्य चौक पर बुधवार की शाम करीब छह बजे इंडिया पटाखा हाउस में आग लगने से एक व्यक
जासं, शिवहर : शहर के मुख्य चौक पर बुधवार की शाम करीब छह बजे इंडिया पटाखा हाउस में आग लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया जबकि चार लाख से अधिक की संपति जल गई। गंभीर रूप से झुलसे दुकानदार राजेश कुमार (45) को सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति में राजेश को मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों की मशक्कत और अग्निशमन यंत्र के पहुंचने आग पर काबू पाया जा सका। ससमय आग पर काबू नहीं पाया जाता कई और दुकानें चपेट में आ सकती थीं। सूचना पर पहुंचे एसपी सुनील कुमार ने मौके का जायजा लिया तथा थानाध्यक्ष के सहयोग से घायल दुकानदार को अस्पताल भेजवाया। इसके बाद उन्होंने शहर के पटाखा बेचने वाले दुकानों का जायजा लिया। सुरक्षा के लिए दुकानों में की गई व्यवस्था की जानकारी हासिल की। इस दौरान कई निर्देश भी दिए।