दीपावली आज, जलेंगे खुशियों के दीप
शिवहर संवाद सहयोगी : प्रकाश पर्व दीपावली का उल्लास चारों ओर दिख रहा है। धन की देवी लक्ष्मी की आगवानी
शिवहर संवाद सहयोगी : प्रकाश पर्व दीपावली का उल्लास चारों ओर दिख रहा है। धन की देवी लक्ष्मी की आगवानी की तैयारी पूरी कर ली गई है।
सज गए वंदनवार
विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं निजी घरों में वंदनवार सजाए गए हैं। मिठाईयों की दुकानें भी सज गईं हैं।
बाजार की बढ़ी रौनक
बाजारों की रौनक बढ़ गई है। बाहर रहने वाले छठ को लेकर घर लौट रहे हैं। छठ की सामग्रियों की खरीदारी भी प्रारंभ हो गई है।
महंगा होने पर भी बिक रहा
पटाखों की बढ़ी कीमतों की परवाह किए लोग खरीदारी कर रहे हैं। लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी दो दर्जन से अधिक पटाखे की दुकानें सज गईं हैं।
जुआरियों के खिलाफ सख्ती
दीपावली पर जुआ खेलने से लोग मान नहीं रहे। परंपरा के मुताबिक इसे भाग्य आजमाइश का मौका भी मान रहे लोग। हालांकि, प्रशासन इसके साइड इफेक्ट को ध्यान में रख कर सख्ती कर रहा है। पकड़े जाने पर जुआरियों को दंडित करने एवं कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
आतिशबाजी में बरतें सावधानी
दीपावली व छठ पर पटाखा छोड़ने के दौरान दुर्घटनाएं होती रही हैं। ऐसे में सावधानी बरते जाने की जरूरत है। डॉ. संजय कुमार बताते हैं कि बच्चे अभिभावकों की देखरेख में ही पटाखे छोड़ें। उस दौरान बाल्टी में पानी रखें। पटाखा से कोई घायल होता है तो जले स्थान पर तत्काल पानी डालें, बरनॉल लगाएं तथा आसपास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सदर अस्पताल में चिकित्सक को दिखाएं।
डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह, एसपी सुनील कुमार, एसडीओ लालबाबू सिंह ने जिले के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है।