पैक्स चुनाव : 45 नामांकन दाखिल
शिवहर, संवाद सहयोगी : प्रखंड मुख्यालय में पैक्स चुनाव को लेकर अध्यक्ष एवं प्रबंधन समिति सदस्य के लिए
शिवहर, संवाद सहयोगी : प्रखंड मुख्यालय में पैक्स चुनाव को लेकर अध्यक्ष एवं प्रबंधन समिति सदस्य के लिए 45 नामांकन दाखिल किए गए।
निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि हरनाही पैक्स के लिए अध्यक्ष पद पर चन्देश्वर सिंह एवं शैलेन्द्र प्रसाद सिंह, कुशहर पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद के लिए साहेब राय एवं विमला द वी, माली पोखरभिंडा से अध्यक्ष के लिए डोमा साह, प्रबंध समिति सदस्य के रूप में मनोज कुमार साह, मेथुरापुर कहतरवा से अध्यक्ष के लिए राम कुमार सिंह, विजय शंकर सिंह, सदस्य हेतु कन्हैया कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, शिवशंकर कुमार पासवान, राजेश कुमार, नगीना देवी, राम प्रसाद सिंह, मीरा देवी, मिर्जापुर धोबाही पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद के लिए उमेश राय एवं वृजमोहन कुमार सदस्य के लिए पप्पू कुमार, भाग्यनारायण साह, एवं सुमन देवी, ताजपुर पंचायत पैक्स अध्यक्ष के लिए राजेश कुमार, चमनपुर पैक्स अध्यक्ष के लिए ललन राय एवं संजय कुमार, खैरवा दर्प पैक्स अध्यक्ष के लिए राजेश कुमार यादव, सदस्य के लिए मिन्टू कुमार राय वहीं सरसौला सूर्प पंचायत पैक्स अध्यक्ष के लिए हरिचरण महतो, हरिकिशोर महतो एवं लक्ष्मी नारायण साह वहीं सदस्य के लिए नगीना देवी, पूनम देवी, बैद्यनाथ ठाकुर, किशोरी पासवान, नुरैन आलम, विनोद साह, जयराम महतो ने नामांकन दाखिल किया।