पैक्स चुनाव को नामांकन शुरू
पुरनहिया, संवाद सहयोगी : पैक्स चुनाव का नामांकन सोमवार से प्रखंड कार्यालय में शुरू हुआ। इसमें पहले द
पुरनहिया, संवाद सहयोगी : पैक्स चुनाव का नामांकन सोमवार से प्रखंड कार्यालय में शुरू हुआ। इसमें पहले दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 14 पर्चा भरे गए। प्रबंधन समिति सदस्यों के लिए भी 14 ने नामांकन किया। दोस्तियां पंचायत पैक्स अध्यक्ष के लिए निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, किरण देवी, सरोज कुमार झा, बैद्यनाथ सिंह और संजय ंिसह, अभिराजपुर बैरिया पंचायत पैक्स से सरिता देवी, रामनरेश सिंह, कोल्हुआ ठीकहां से चन्द्र किशोर सिंह, कामेश्वर प्रसाद सिंह, बसंतपट्टी पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार, विनोद कुमार, अदौरी पैक्स से उमाशंकर सिंह, बराही जगदीश पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष अजय कुमार ंिसह ने सर्वप्रथम शीलानाथ झा, एआरओ के समक्ष नामांकन दाखिल किया। बाद में बराही जगदीश पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए ही दिनेश पासवान ने पर्चा दाखिल किया।
निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि चौदह प्रबंधन समिति सदस्यों ने भी नामांकन दाखिल किया।