पुलिस छावनी में तब्दील रहा गड़हिया
By Edited By: Published: Sat, 06 Sep 2014 11:52 PM (IST)Updated: Sat, 06 Sep 2014 11:52 PM (IST)
पिपराही, संस :ं पुलिस व कावंरियों के बीच हुई झड़प के बाद गड़हिया गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। किसी अनहोनी की घटना को रोकने के लिए प्रशासनिक अमला मुस्तैद था। एसडीओ लालबाबू सिंह कांवरियों को साथ लेकर आगे बढ़े। उन्होंने हिदायत दी कि कांवरियों को कोई कष्ट न हो। प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि कांवरियों का उत्साह बढ़ा रहे थे। अगर समय पर एसडीओ नहीं पहुंचते तो विवाद बढ़ जाता। बीडीओ दिनेश कुमार कावंरियों व प्रशासनिक अधिकारी के बीच कड़ी के रूप में कार्य कर रहे थे।
आखिर कहां हुई चूक : पुलिस व कांवरियों के बीच इस तरह की घटना कैसी घटी? इस पर प्रशासन व आम लोग मंथन कर रहे हैं। क्योंकि, हर साल कांवरिए इस मार्ग से बेलवा घाट पहुंचते हैं। वहां जलबोझी करने के बाद अरेराज रवाना होने की परंपरा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें