जलस्तर में गिरावट से मिली राहत
By Edited By: Published: Tue, 19 Aug 2014 12:31 AM (IST)Updated: Tue, 19 Aug 2014 12:31 AM (IST)
शिवहर, संस : बागमती के जलस्तर में सोमवार को गिरावट आने से लोगों को राहत मिली है। सड़कों का पानी उतर गया है। आवागमन पुन: बहाल हो गया है। शिवहर के निचले हिस्सों में भी पानी का घटना प्रारंभ हो गया है। जेल परिसर से भी पानी उतर गया है। डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह ने कहा कि जेल से पानी निकल गया है।
खेतों की हुई सिंचाई :बागमती पुरानी धार में वर्षो बाद आई बाढ़ से खेतों में सिंचाई की चिंता दूर हो गई। पानी के साथ पहुंची मिट्टी किसी उर्वरक से कम नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें