दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल
शिवहर, संस : थाना क्षेत्र के विसुनपुर किशुनदेव में सड़क किनारे झोपड़ी बनाने को लेकर हुए दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें आधा दर्जन घायल हो गए। घायल महेश राम, सुरेश राम, सर्वेश का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुनील कुमार, डीएसपी मो खालिक अहमद, शिवहर थानाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता पहुंचे और मामले की तहकीकात की। एसपी ने दोषियों की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
क्या है मामला : विवाद की वजह सड़क किनारे फूस की झोपड़ी का निर्माण बताया गया। इसे विसुनपुर किशुनपुर देव के दलितों द्वारा अंजाम दिया जा रहा था। लेकिन, गांव के ही कुछ लोग इसका विरोध करने लगे। दलितों द्वारा प्रतिकार किया गया। दूसरे पक्ष का कहना था कि सड़क के किनारे ताड़ी की दुकान खोली जा रही थी। जिससे गांव में माहौल खराब होता। बच्चों पर भी बुरा असर पड़ता। इसलिए विरोध किया। जबकि, प्रथम पक्ष का कहना था कि बेघरों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
प्राथमिकी दर्ज : पीड़ित विशुनपुर निवासी रमेश राम, पिता विलट राम ने नौ लोगों को नामजद किया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि रमेश राम के आवेदन पर गांव के ही मनोज सिंह, अरुण सिंह, मुन्नू सिंह, जगदीश सिंह, चुन्नू सिंह, विजय सिंह, संजय सिंह, रंजीत सिंह एवं खैरवा दर्प निवासी टिंकू सिंह को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि सअनि रामप्रवेश राम मामले की पड़ताल कर रहे हैं। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।