चुनाव को लेकर डीएम ने की गहन मंत्रणा
By Edited By: Published: Tue, 22 Apr 2014 11:45 PM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 11:45 PM (IST)
शिवहर, संस : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कुमार विनोद नारायण सिंह एवं प्रेक्षक के बीच परिसदन में चुनाव को लेकर गहन बातचीत हुई। इस दौरान निष्पक्ष चुनाव कराने की प्रतिबद्धता जताई गई। इसके बाद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रेक्षक ने अपना दूरभाष नंबर भी जारी किया। इस नंबर 06222-250025 एवं फैक्स 06222-257052 पर चुनाव संबंधी सूचना दी जा सकती है। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो.खालिक अहमद, एसडीओ लालबाबू सिंह आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें