Move to Jagran APP

चुनाव को है हम तैयार: एडीएम

By Edited By: Published: Sun, 20 Apr 2014 09:45 PM (IST)Updated: Sun, 20 Apr 2014 09:45 PM (IST)
चुनाव को है हम तैयार: एडीएम

शिवहर, संवाद सहयोगी : लोकसभा चुनाव 2014 की तैयारी को अंतिम रूप देने में जिला प्रशासन लगा है। चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में इसके लिए विभिन्न कोषांगों का गठन कर दिया गया है। पदाधिकारियों कों प्रशिक्षित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कुमार विनोद नारायण सिंह ने बताया कि सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त करने का कार्य अंतिम चरण में है। चुनाव कराने को लेकर हम अब तैयार हैं। इसके लिए निर्वाचन प्रशाखा के आदेश पत्र निर्गत किए गए हैं। आचार संहिता के अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से फ्लाइंग स्कवायड टीम में शिवहर विधानसभा के लिए वरीय उप समाहर्ता मो.जहांगीर आलम, जिला सहकारिता पदाधिकारी बीपी मंडल एवं सत्यनारायण राम जिला कल्याण पदाधिकारी को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि पुलिस पदाधिकारी के रूप में डीएसपी मो.अब्दुल खालिक एवं पुलिस निरीक्षक ब्रजकिशोर सिंह एवं अरविन्द कुमार की प्रतिनियुक्ति की गयी है। वहीं बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के लिए वरीय उप समाहर्ता मो.शिबगतुल्लाह एवं डीएओ विजय प्रकाश को दंडाधिकारी एवं पुलिस अवर निरीक्षक तरियानी अशोक कुमार सिंह एवं पुलिस निरीक्षक शिवहर वीरेन्द्र प्रसाद महतो को पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति किया गया है।

prime article banner

आचार संहिता उल्लंघन मामलों की होगी जांच

आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े मामलों की अधिकारी जांच कर एवं पंचनामा तैयार करेंगे। वहीं अवैध नकदी का आदान प्रदान शराब वितरण आदि संदेहास्पद वस्तुओं का पता लगाने एवं कार्रवाई करें। साथ ही अन्य गतिविधियों के प्रत्येक दिन के विहित प्रपत्र प्रतिवेदित करेंगे।

एसएसटी में पुरनहिया सीओ देवेन्द्र कुमार झा, पिपराही सीओ सुधीर कुमार शिवहर सीओ दिनेश कुमार, डुमरी कटसरी सीओ मनोज कुमार एवं तरियानी सीओ भुवनेश्वर ठाकुर को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करते हुए संबंधित थानाध्यक्ष को पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करतेम हुए टीम में 3-4 के सशस्त्र बल शामिल है।

यह टीम भी वैसे सभी संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखेगी जिससे चुनाव प्रभावित होने की आशंका है। इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी एसडीओ लालबाबू सिंह एवं वरीय प्रभार में डीडीसी अशोक कुमार सिंह होंगे। यह कोषांग अनुमंडल कार्यालय में कार्य करेगा।

जिसमें अनिल कुमार सिंह, डीसीएलआर, प्रमोद कुमार साहू डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान के साथ सहायक अनुसेवी के रूप में मोहन कुमार वर्मा एवं रामप्रताप राम कर्मी भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय कर्मी रमाशंकर झा एवं ललित कुमार सिंह शामिल है।

अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग

इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता मोहम्मद जहांगीर आलम हैं। जबकि वरीय प्रभार में एडीएम राजीव वर्मा रहेंगे। गठित कोषांग द्वारा अभ्यर्थियों के व्यय लेखा को नियमित जांच एवं अनुश्रवण की जाएगी। इस कोषांग के प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारियों के जिला कोषागार पदाधिकारी राकेश कुमार पंकज एवं बागमती प्रमंडल के सहायक अभियंता बलभद्र शाही के साथ सहायक अनुसेवी के रूप में समाहरणालय लिपिक जाकिर पासवान, जिला कोषागार के प्रधान लिपिक लालबाबू सिंह, बागमती प्रमंडल के कनीय अभियंता शंभूनाथ केसरी को प्रतिनियुक्त किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.