अंबेडकर शेषितों व महिलाओं के मसीहा
शिवहर, संवाद सहयोगी : संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीवराम अम्बेदकर की जयंती स्थानीय आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में समारोह पूर्वक मनायी गई। जिसका उद्घाटन अंगेश कुमार सिंह अंगराज विशिष्ट अतिथि एवं प्रतिमा देवी ने किया। मौके पर अंगराज ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर दलितों, शोषितों, पीड़ितों, महिलाओं के लिए मसीहा थे। जिसके हक की लड़ाई बुलंद कर उन्होंने अंजाम तक पहुंचाया। उनकी जयंती पर हम सभी को उनके आदर्शो को अपने जीवन में उतारे। वहीं प्रतिमा देवी ने कहा कि बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके संदेशों को गांव- गांव घर- घर पहुंचाये। उनकी संपूर्ण मानव जाति के लिए दिए संदेश समाज व देश को विकास की मंजिल तक पहुंचाएगी। शिक्षा पर उनका जोर सदैव प्रासंगिक रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी राय ने की। जबकि संचालन राम विनय राम ने किया। जयंती समारोह में पूर्व मुखिया एवं बसपा जिलाध्यक्ष रामाकांत राम, राम विनय राम, शिवशंकर चौधरी, राम सेवक राम, राम गोविंद राम, विजय पासवान, दिलीप महतो आदि ने अपने विचार रखे। मौके पर विन्देश्वर राम, त्रिवेणी तिवारी, सुभाष सिंह, नथुनी चौधरी, मूर्तिकार जिला समन्वयक अम्बेदकर विचार मंच, शिवशंकर बैठा, पुनीत मांझी, जियालाल राम, राम प्रवेश राम, कमल राम,भागीरथ पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।