दो सैप जवानों ने नौकरी से दिया त्यागपत्र
सारण। उत्पाद विभाग में तैनात दो सैप जवानों ने अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया है। बताया जाता ह
सारण। उत्पाद विभाग में तैनात दो सैप जवानों ने अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया है। बताया जाता है कि त्यागपत्र देने का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने अवकाश प्राप्त सैनिकों को अनुबंध पर तैनात किया है। राज्य सरकार ने सैप जवानों को छापामारी करने के लिए उत्पाद विभाग में तैनात किया है। बताया जाता है कि सैप जवानों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल भी किया था, लेकिन सरकार ने इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। जिसके वजह से सैप जवानों में काफी नाराजगी है। विभागीय सूत्रों की माने तो राज्य सरकार द्वारा मानदेय में वृद्धि नहीं किये जाने को लेकर ही अब सैप जवान धीरे-धीरे इस्तीफा दे रहे हैं। उत्पाद विभाग में तैनात सैप जवान सुरेश यादव व देवेन्द्र सिंह ने भी अपनी अनुबंध की नौकरी से त्यागपत्र दे दिया है। दोनों ने इस्तीफा देने का कारण पारिवारिक बताया है। इसी के कारण ही उनका त्यागपत्र स्वीकृत हो गया है।