शहादत दिवस पर पुलिस जवान के घर दी गई सलामी
सारण। बनियापुर पुलिस द्वारा शुक्रवार को शहीद जवान के घर पर पुलिस शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर शह
By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 08:13 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 08:13 PM (IST)
सारण। बनियापुर पुलिस द्वारा शुक्रवार को शहीद जवान के घर पर पुलिस शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर शहीद जवान के परिवार को प्रोत्साहन राशि भी समर्पित किया गया।
पुलिस शहादत दिवस के मौके पर प्रभारी थाना अध्यक्ष केदार उडांव व सुमन कुमार चांद ने पुलिस बल के साथ कराह गांव के शहीद पुलिस जवान राजेन्द्र ¨सह व भटवलिया गांव के शहीद पुलिस के जवान अरविन्द कुमार के यहां पहुंच कर शहीद को सलामी दी गई। झारखंड पुलिस द्वारा शहीद के परिवार को पांच हजार रूपये का चेक दिया गया। बताया जाता है कि उक्त जवान राजेन्द्र ¨सह तथा अरविन्द ¨सह दोनों जवान 2002 में नक्सलियों द्वारा बारूदी सुरंग विस्फोट में उड़ा दिए गये थे। जिसको आज पुलिस शहादत दिवस के अवसर पर याद किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें