आरजे कॉलेज के सामंजन कर्मी निधन
सारण। छपरा के रामजयपाल कॉलेज के सामंजन कर्मी लक्ष्मीणा देवी का निधन रविवार की रात उपचार के
By Edited By: Published: Mon, 02 May 2016 10:54 PM (IST)Updated: Mon, 02 May 2016 10:54 PM (IST)
सारण। छपरा के रामजयपाल कॉलेज के सामंजन कर्मी लक्ष्मीणा देवी का निधन रविवार की रात उपचार के अभाव में हो गया। जेपी विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रक्षेत्रिय सचिव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पैसे के अभाव के लक्ष्मीणा देवी का उपचार परिवार वालों से सही ढंग से नहीं कराया। जिसकी मौत हो गयी। सामंजन कर्मियों का 32 माह से वेतन नहीं मिल रहा है। परिवार वालों को कॉलेज प्रशासन मानवता के आधार पर भी आर्थिक मदद नहीं कर रहा है। इसी तरह जयप्रकाश महिला कॉलेज के सामंजन कर्मी की भी मौत होगी। लेकिन जेपीएम की प्राचार्य भी परिजनों को आर्थिक मदद नहीं की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें