शिक्षकों ने किया विधायक का घेराव
सोनपुर। अपनी 15 सूत्री मांगो को लेकर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शनिव
By Edited By: Published: Sun, 31 Jul 2016 03:05 AM (IST)Updated: Sun, 31 Jul 2016 03:05 AM (IST)
सोनपुर। अपनी 15 सूत्री मांगो को लेकर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शनिवार को शिक्षकों ने सोनपुर विधायक डा. रामानुज प्रसाद का घेराव किया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों की सूची उन्हें सौंपी। शिक्षकों ने विधायक से अनुरोध किया कि वे इन मांगो को सदन में सरकार के पटल पर रखें। इस पर विधायक ने शिक्षकों को आश्वस्त किया। घेराव का नेतृत्व संघ के अनुमंडल सचिव संतोष कुमार ¨सह कर रहे थे। इस कार्यक्रम में संघ अंचल सचिव कौशल किशोर ¨सह, अंचल अध्यक्ष बिन्देश्वर ¨सह, उपाध्यक्ष आमोद कुमार यादव, अमरेन्द्र कुमार प्रभाकर, जिला संघ के वरीय उपाध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह तथा सुरेन्द्र चौधरी व बलिराम मांझी आदि ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें