कवलपुरा पंचायत में शांत चुनाव कराना पुलिस के लिए चुनौती
सारण। मशरक प्रखंड क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत में भयमुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव
सारण। मशरक प्रखंड क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत में भयमुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बन गयी है। इस पंचायत में कब माहौल बिगड़ जाये। इससे इनकार नहीं किया जा सकता। गत दिनों प्रखंड राजद के अध्यक्ष व निवर्तमान मुखिया भीखर राय व एक गुट द्वारा हमला का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरे गुट द्वारा भी हथियार से फायरिंग कर जानलेवा हमला का आरोप लगा थाने में समानांतर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। कवलपुरा पंचायत में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। वहां कई खेमा चुनावी बयार अपने अपने पक्ष में करने में दिनरात एक किये हुए हैं। हालांकि कवलपुरा पंचायत सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। जहां वर्चस्व की लड़ाई भी दिखाई दे रही है। कवलपुरा पंचायत के सभी प्रत्याशी जहां आग उगलती धूप में भी मतदाता के द्वारे-द्वारे मत्था टेक रहे हैं। वहीं वर्चस्व बनाने के मूड में दिख रहे कई गुट के लोग अपने-अपने समर्थक प्रत्याशी की जीत के लिए कोई भी हथकंडे अपनाने में लगे हैं। सभी गुट आमने-सामने दिख रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी चुनाव निष्पक्ष कराने के मूड में दिख रहा है। बहरहाल समय बतायेगा कि इस पंचायत का चुनाव कैसा होगा।