केंद्रीय मंत्री रूडी के प्रयास से तीन गांवों में जला बल्ब
छपरा।: दरियापुर प्रखंड के टरवा मगरपाल पंचायत के तीन स्थानों पर केंद्रीय मंत्री राजीव प्रत
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 03:10 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 03:10 AM (IST)
छपरा।: दरियापुर प्रखंड के टरवा मगरपाल पंचायत के तीन स्थानों पर केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से गांव में शुक्रवार को बल्ब जला। बल्ब को जलते देख ग्रामीणों में खासा उत्साह था। बताया जाता है कि वार्ड 1 से चार तक 63 केवीए का तीन ट्रांसफार्मर लगाया गया जिससे टरवा टेढ़ा गांव में बल्ब जला। केंद्रीय मंत्री श्री रूडी ने घोषणा किया है कि कोई भी गांव 2019 तक विद्युतीकरण से वंचित नही रहेगा। इसी के तहत यह कार्य किया गया। ट्रांसफार्मर का उद्घाटन प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार ¨सह की देखरेख में किया गया। इस मौके पर मोसाहेब महतो, रंधीर कुमार ¨सह, मुन्ना ¨सह, ददन गिरी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें