Move to Jagran APP

सीएम के अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं : मंत्री

शहर के एकता भवन में बुधवार को जदयू का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। उद्घाटन बिहार सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी, राज्य सभा सांसद हरिवंश नारायण ¨सह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ.सुनील ¨सह एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Nov 2017 03:02 AM (IST)Updated: Thu, 16 Nov 2017 03:02 AM (IST)
सीएम के अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं : मंत्री
सीएम के अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं : मंत्री

छपरा। शहर के एकता भवन में बुधवार को जदयू का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। उद्घाटन बिहार सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी, राज्य सभा सांसद हरिवंश नारायण ¨सह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ.सुनील ¨सह एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से किया।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सूबे के खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए यह सम्मेलन बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय का संकल्प लिया है। वहीं दहेज प्रथा एवं बाल विवाह को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने अभियान शुरू किया है। इसको जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभी से आप लोग लग जाएं। सरकार के इस कार्यक्रम को आप लोग घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता ने कभी भी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया। राज्य से लेकर देश में जो अति पिछड़ा को मजबूती मिली है वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है। अब हमारी सरकार राज्य से लेकर केंद्र तक है। बिहार में अब तेजी से विकास होगा। वहीं राज्य सभा सांसद हरिवंश नारायण ¨सह ने कहा कि हमारे नेता देश की भविष्य बनाने में लगे हैं। यह तभी बनेगा जब कुरीतियों को दूर किया जाएगा। पूरे देश में अगर कोई सरकार कुरीतियों को दूर करने में लगी है तो वह है बिहार की सरकार। कुरीतियों को दूर करने से हम आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज के इन कुरीतियों को दूर करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब बिहार का बंटवारा हुआ था तो लोग कहते थे कि बिहार में कुछ नहीं बचा है। सभी जगह बिहार को बीमार प्रदेश कहा जाता था। जिस समय नीतीश कुमार को सत्ता मिली उस समय का बिहार कैसा था और आज कैसा है। हमारे नेता ने इस बीमार बिहार को इतना आगे बढ़ा दिया कि यह देश के विकसित राज्यों से भी आगे बढ़ गया। वहीं जिला संगठन प्रभारी मंजीत ¨सह ने कहा कि महागठबंधन टूटने के बाद जब से नई सरकार बनी है तब से विकास की गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली है। देश का विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मॉडल से ही संभव है। मुख्यमंत्री के अभियान में जुटकर इसे आगे बढ़ाएं। बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमर नुरानी ने मुख्यमंत्री के अभियान की चर्चा की और इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। वहीं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री के शराब बंदी, सात निश्चय योजना पर प्रकाश डालते हुए शराब बंदी से होने वाले फायदे के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। जदयू नेता शैलेंद्र प्रताप ने सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए पदमावती फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर कई लोगों ने जदयू की सदस्यता भी ग्रहण की। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक मनोरंजन ¨सह उर्फ धुमल ¨सह, विधान पार्षद डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व मंत्री गौतम ¨सह, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार मंटू, छोटेलाल राय, वैद्यनाथ प्रसाद विकल, कामेश्वर ¨सह, मुरारी ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश ¨सह, बनारस ¨सह, तपेश्वर ¨सह, सत्यप्रकाश राय, फिरोज आलम सहित सभी जदयू के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने की। जबकि संचालन संतोष महतो ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.