ठंड से फसल बर्बाद, कृषि विभाग की टीम ने की जांच
सारण। ठंड से मक्के की फसल का काफी नुकसान हो गया है। इस को लेकर इसुआपुर प्रखंड के
सारण। ठंड से मक्के की फसल का काफी नुकसान हो गया है। इस को लेकर इसुआपुर प्रखंड के किसान एकता मंच ने इसकी जांच कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की थी। जिस पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने टीम भेज कर सहवा और डटरा पुरसौली पंचायत के खेतों में लगी फसल की जांच कराई।
अजय राय ने किसानों की मक्के की फसल ठंड की मार से जलने की शिकायत प्रखंड कृषि पदाधिकारी से करते हुए इसका मुआवजा देने की मांग की है। शिकायत के आलोक में प्रखंड कृषि समन्वयक उदय शंकर ¨सह ने प्रखंड के डतरा पुरसौली, साहवा, आटा नगर,इसुआपुर, के मक्के की खेतों की जांच करने पहुंचे और शिकायत में सत्यता पाई।
जाचोपरांत बताया गया कि प्रखंड से जिला कृषि पदाधिकारी को बर्बाद हुई फसल की जानकारी दी जाएगी और मुआवजा के लिए जो भी प्रयास होगा वह किया जाएगा।