सम्मान के साथ दफनाए गए स्वतंत्रता सेनानी
सारण। मांझी प्रखंड क्षेत्र के चेफुल गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी मो. नूर हसन के पार्थिव शरीर
By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 03:02 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 03:02 AM (IST)
सारण। मांझी प्रखंड क्षेत्र के चेफुल गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी मो. नूर हसन के पार्थिव शरीर को सोमवार को सम्मान के साथ दफनाया गया। स्वतंत्रता सेनानी मो. नूर हसन का निधन रविवार को हो गया था। बीडीओ सूरज कुमार ¨सह उनके पैतृक आवास पर पहुंच शव पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। शव यात्रा में कांग्रेस नेता रमेन्द्र मिश्र, बाबूद्दीन अंसारी, पूर्व मुखिया अग्निदेव प्रसाद, अक्षय यादव जमाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें