माझी में पहले दिन चार पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली शपथ
सारण। माझी प्रखंड मुख्यालय के तीन अलग अलग स्थानों पर पहले दिन चार पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियो
सारण। माझी प्रखंड मुख्यालय के तीन अलग अलग स्थानों पर पहले दिन चार पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने शपथ ली। महम्मपुर, भलुआ बुजुर्ग, भजौना नचाप एवं मुबारकपुर पंचायत के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह एव अंचलाधिकारी सिद्धनाथ सिंह ने शपथ दिलाई।
सभी सभागार में अलग अलग नोडल पदाधिकरी नियुक्त किये गये थे। महम्दपुर व भजौना नचाप पंचायत का किसान भवन के दो अलग अलग सभागार में नोडल पदाधिकारी मनीष कुमार एवं अनिल कुमार थे। वहीं जेएसएस भवन के सभागार में भलूआ बुजुर्ग पंचायत के नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार जबकि प्रखंड कार्यालय सभागार में मुबारकपुर पंचायत के नोडल पदाधिकारी अनिल तिवारी थे। इस दौरान उप मुखिया का चुनाव भी हुआ। जिसमें चारों पंचायत में निर्विरोध उप मुखिया चुने गये। वहीं उप सरपंच एक महम्मदपुर पंचायत में चुनाव हुआ जबकि तीन पंचायत में कोरम के अभाव में चुनाव नहीं हुआ। महम्मदपुर में उप मुखिया भृगुनाथ तिवारी, भलूआ बुजुर्ग में उप मुखिया उमरावती देवी, भजौना नचाप में वकील दास, मुबारकपुर में दूधनाथ यादव को उप मुखिया निर्विरोध चुना गया। वहीं उप सरपंच महम्मदपुर में श्रीभगवान यादव को चुना गया।