विवाद में चलाई गोली, बाल-बाल बचा युवक
छपरा। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार सलापतगंज मुहल्ला में शनिवार को दो युवकों के
By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 03:05 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 03:05 AM (IST)
छपरा। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार सलापतगंज मुहल्ला में शनिवार को दो युवकों के बीच हुए विवाद में चलायी गयी गोली में एक युवक बाल-बाल बच गया। गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गयी। बारूद के छींटे से उस युवक का चेहरा झुलस गया। बदहवास उसके परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल युवक स्थानीय सलापतगंज मुहल्ला निवासी मो. कुरबान का पुत्र दौलत हुसैन बताया जाता है। इस मामले ने जख्मी के फर्द बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर सलापतगंज निवासी मो. मुसा के पुत्र इम्तेयाज को नामजद अभियुक्त बनाया है। सूत्रों के अनुसार यह विवाद प्रेम प्रसंग का बताया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें