Move to Jagran APP

डीएम व एसपी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ कैंप में किया भोजन

सारण। डीएम दीपक आनंद एवं एसपी पंकज कुमार राज ने मंगलवार को सोनपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों

By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 03:06 AM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 03:06 AM (IST)
डीएम व एसपी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ कैंप में किया भोजन

सारण। डीएम दीपक आनंद एवं एसपी पंकज कुमार राज ने मंगलवार को सोनपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में दोनों अधिकारियों ने राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों के साथ बैठकर भोजन किया और लोगों से पूछताछ की।

loksabha election banner

डीएम एवं एसपी मंगलवार को सोनपुर में आयी बाढ़ का निरीक्षण करने के लिए वहां पहुंचे। उक्त वरीय अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाये जा रहे राहत शिविर का भी निरीक्षण किया। डीपीआरओ अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि डीएम एवं एसपी सोनपुर के एक राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों के साथ बैठकर भोजन किया। डीएम ने मीरदाहा विद्यालय, पहलेजा घाट, रामलखन दास आश्रम, नयागांव स्टेशन, शोभेपुर, हासिलपुर तथा दुधैला मोड़ पर राहत शिविर नियमित रुप से चलाने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि सभी जगह बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत मुहैया कराया जा रहा है। जिले के करीब 91 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित है। गड़खा अंचल के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत कार्य चलाया जा रहा है। अवतार नगर में राहत शिविर चलाया जा रहा है।

बाढ़ प्रभावित अंचलों में हुई अतिरिक्त अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

छपरा : डीएम दीपक आनंद ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रभावित परिवारों की सूची के सर्वेक्षण एवं राहत शिविरों का संचालन के लिए प्रत्येक प्रखंड में दो-दो अतिरिक्त अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है।

डीएम ने आदेश दिया है कि प्रतिनियुक्त अधिकारी संबंधित अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास अधिकारियों को अंचल में कैम्प कर सहयोग करेंगे। डीएम ने सदर छपरा अंचल में अंचल अधिकारी मकेर एवं अंचल अधिकारी नगरा को प्रतिनियुक्त किया है। इसी प्रकार रिविलगंज अंचल में सहायक उपनिर्वाचन अधिकारी आशुतोष कुमार राय एवं अंचल अधिकारी परसा, गड़खा अंचल में अनुमंडल लोक सूचना निवारण अधिकारी मढ़ौरा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छपरा एवं अंचल अधिकारी मढ़ौरा, दिघवारा अंचल में अनुमंडल लोक सूचना निवारण अधिकारी छपरा प्रदीप झा, अंचल अधिकारी मशरक एवं अंचल अधिकारी अमनौर तथा सोनपुर अंचल में सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई छपरा भाष्कर प्रियदर्शी एवं अंचल अधिकारी बनियापुर को प्रतिनियुक्त किया है। डीएम ने उक्त अधिकारियों को अविलंब संबंध अंचलों में योगदान देते हुए कैम्प कर राहत कार्यो के संचालन कराना सुनिश्चत करेंगे।

डीएम ने दिया पर्यवेक्षी अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रतिनियुक्त करने का आदेश

बाढ़ को देखते हुए डीएम दीपक आनंद ने जिले के सिविल सर्जन, जिला पशुपालन अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, जिला कृषि अधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल 1, 2, 3 एवं 4 छपरा, कार्य पालक अभियंता नहर प्रमंडल सारण, मढ़ौरा, एकमा तथा कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया है कि तत्काल अपने-अपने सभी अधीनस्थ पर्यवेक्षी अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति संबंधित अंचलों में करते हुए उन्हें अपना योगदान प्रखंड के वरीय प्रभारी अधिकारी, प्रखंड विकास अधिकारी या अंचल अधिकारी को देने का निर्देश निर्गत किया जाए। ताकि आपात स्थिति में विभागीय निर्देश के अनुरुप बाढ़ प्रभावित अंचलों में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत कार्य किया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.