नीलगाय मारने के विवाद में तनाव
गड़खा, सारण। थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर पंचायत अन्तर्गत इंद्रदेव संस्कृत उच्च विद्यालय पथरा के समी
By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 03:02 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 03:02 AM (IST)
गड़खा, सारण। थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर पंचायत अन्तर्गत इंद्रदेव संस्कृत उच्च विद्यालय पथरा के समीप एक नीलगाय को मारने को ले दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। खबर मिलते ही गड़खा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृत नीलगाय के शव को कब्जे में ले दफन करवाया। इस मामले में पुलिस द्वारा मौके पर ही पशु चिकित्सक को बुलाकर नीलगाय का पोस्टमार्टम भी कराया गया। थाना पुलिस द्वारा इस घटना में तीन लोगो को हिरासत में लिए जाने की भी बात बताई गई है। इस मामले में रसीदपुर निवासी राजन पाठक के फर्दबयान देकर चार लोगों को नामजद किया गया है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें