अरूण बने डीडीटी छिड़काव कर्मी संघ के अध्यक्ष
सारण। पानापुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पानापुर के प्रांगण में कई ि
सारण। पानापुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पानापुर के प्रांगण में कई दिनों से धरना पर बैठे डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने धरना प्रदर्शन को और प्रभावी बनाने को लेकर शुक्रवार को अपने संगठन का चुनाव किया। जिसमें सर्वसम्मति से अरुण प्रसाद को अध्यक्ष, सनोज कुमार शर्मा को सचिव तथा रामनरेश प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया। संगठन के चुनाव के उपरांत संघ के सभी चयनित पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार उन लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस बार वे लोग आर-पार की लड़ाई में उतर गये हैं और जबतक उनलोगों की समस्या का समाधान नहीं होता तबतक उनलोगों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर अखिलेश ठाकुर, सिकंदर प्रसाद, गौरी प्रसाद, देवकुमार प्रसाद, फेकन महतो, विकास कुमार, विजेन्द्र ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।