Move to Jagran APP

बलडीहा में बंधक बनाकर भीषण डकैती

सारण। कोपा थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव में शुक्रवार की रात असलहे के बल पर डकैतों ने बं

By Edited By: Published: Sun, 31 Jul 2016 03:04 AM (IST)Updated: Sun, 31 Jul 2016 03:04 AM (IST)
बलडीहा में बंधक बनाकर भीषण डकैती

सारण। कोपा थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव में शुक्रवार की रात असलहे के बल पर डकैतों ने बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे टुनटुन राजभर के घर में दस से अधिक लुटेरे घुस गये। घर में सोई बचिया देवी (मां), रिंकू देवी, सपना, जयराम तथा मुनमुन को एक कमरे में बंद कर डकैतों ने लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मुनमुन को लाठी से मारकर घायल कर दिया गया। टुनटुन की भावे आरती देवी पीछे की खिड़की से कूदकर बाहर भागी और शोर मचाने लगी। लोग इकट्ठा होते तबतक डकैत लूटकर चलते बने। घटना की जानकारी कोपा थाना को दी गयी। पुलिस के पहुंचने के पहले डकैत फरार हो चुके थे। डकैतों ने जाते वक्त दो फायर भी किए। इस लूट की घटना में बचिया देवी का 10 हजार नगद व गहना, रिंकू देवी के नौ सौ रुपये नगद व गहने तथा आरती देवी पति जयराम का दो मोबाइल, मंगलसूत्र तथा एक हजार नगद रुपये डकैतों ने लूट लिये। रिंकू और आरती ने बताया कि उन्होंने धान की रोपनी के लिए पैसे जुगाड़ किए थे। डकैत एक बक्से को ले भागे जिसे बरदाहा के चंवर में तोड़कर आभूषण और नगदी निकाल लिये। बताते चलें कि कोपा थाना क्षेत्र में आये दिन चोरी व डकैती की घटनायें हो रही है। 21 जुलाई की रात डा. देवेन्द्र नाथ तिवारी के साथ छिनतई हुई। इसी माह में साधपुर के पांच तथा चतरा के एक घरों में श्रृंखलाबद्ध चोरी हुई थी। थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में वृद्धि पर मुखिया ने चिंता प्रकट की है। बताते चलें कि एक वर्ष के अंदर उक्त घर में दो बार लूट की घटना घट चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.