क्रिकेट का गेंद सिर में लगने से किशोर की मौत
थाना क्षेत्र में रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान सिर में गेंद से चोट लगने पर किशोर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।
सारण। थाना क्षेत्र में रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान सिर में गेंद से चोट लगने पर किशोर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक किशुनपुरा गांव में रविवार को 14 वर्षीय रोहित कुमार स्कूल के दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान रोहित के सिर पर गेंद लगा और वह बेहोश होकर मैदान में गिर पड़ा। उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द मशरक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। दोस्तों ने उसके परिजनों को इत्तिला दी। सूचना पाकर मां निर्मला देवी और बहन मोनिका दौड़ पड़ी। अस्पताल में रुंदन-क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया था। पुलिस फिलहाल अस्वभाविक मौत का मामला मानकर कार्रवाई कर रही है।