दंपती ने लगाई बेटी बचाने की गुहार
सारण। बेटी की शादी के महज चार महीने बीतने के बाद ही ससुराली जनों द्वारा प्रताड़ित किए
सारण। बेटी की शादी के महज चार महीने बीतने के बाद ही ससुराली जनों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की सूचना सुनते ही नवविवाहिता मधु देवी के माता पिता बेचैन हो गए। मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी अशोक साह सोमवार को पानापुर थाना पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष से बताया कि अपनी बेटी मधु की शादी इसी वर्ष 17 जनवरी को थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी पवन साह के साथ हुई थी। मधु का पति नशेड़ी है, यह उन लोगों को शादी के बाद पता चला। शादी होने के कुछ दिन बाद ही वह नशे में मधु के साथ मारपीट करने लगा। जब अपनी बेटी की विदाई कराने पहुंचे तो पवन साह इलाज कराने के बहाने मधु के साथ कहीं गायब हो गया। मधु के पिता अशोक साह एवं उसकी मां ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है।