Move to Jagran APP

हर हर महादेव के जयकारे संग होता रहा हर हर महादेव

छपरा। सावन की पहली सोमवारी पर प्रखंडों के सभी शिवालयो में भगवान भोलेनाथ पर जलाभि

By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 03:11 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 03:11 AM (IST)
हर हर महादेव के जयकारे संग होता रहा हर हर महादेव

छपरा। सावन की पहली सोमवारी पर प्रखंडों के सभी शिवालयो में भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से आये लोगों ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। शिल्हौड़ी शिव मंदिर, ढोंढनाथ शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सुबह से ही लोगों की कतार लगी थी। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे। सभी मंदिरो में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी थी। ताकि भक्तों को जलाभिषेक करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

loksabha election banner

हमारे मढ़ौरा संवाददाता के मुताबिक शिल्हौड़ी स्थित शिलानाथ महेश्वर मंदिर में 20 हजार से अधिक लोगों ने सावन की पहली सोमवारी पर जलाभिषेक किया। जलाभिषेक को लेकर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी थी।

हमारे एकमा संवाददाता के मुताबिक सावन की पहली सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गयी। मांझी घाट से जल भरकर भक्तों ने भगवान शिव पर जलाभिषेक किया। थाना प्रभारी श्रीचरण राम ने बताया कि व्यापक स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं।

हमारे दरियापुर संवाददाता के मुताबिक सावन की पहली सोमवारी को लेकर प्रखंड के भगवान आशुतोष मंदिर मही नदी के किनारे, लोहछा चौक, जनेश्वर मंदिर, तारकेश्वर मंदिर आदि जगहों पर जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी रही। शिव भक्तों की सुविधा के लिए खानपुर के मुखिया चंद्रदीप मांझी ने स्वयं हैंड पंप को ठीक किया ताकि भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने जाने वाले भक्तों को कोई कठिनाई न हो।

हमारे लहलादपुर संवाददाता के मुताबिक प्रखंड के ढोंढनाथ स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए काफी संख्या में दूर दराज से आये भक्त सुबह से ही मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किये। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे।

हमारे परसा संवददाता के मुताबिक कोहड़ा शिव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। पहलेजा घाट से जलभरी कर लोगो ने जलाभिषेक किया। सैदपुर शिव मंदिर में भुटेली बाबा के नेतृत्व में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। वहीं लालापुर, हरपुर, परसौनी, सगुनी, पचलख सहित सभी शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया।

हमारे दाउदपुर संवाददाता के मुताबिक दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव स्थित बाबा सुखाड़ीनाथ मंदिर में पहली सोमवारी पर काफी संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने गोदना सेमरिया से जलभरी किया और 45 किमी की यात्रा कर जलाभिषेक किये। उधर कांवरियों की सुविधा के लिए बनवार ढाला के पास कांवरिया शिविर संघ का उद्घाटन लोजपा के प्रदेश महासचिव केशव सिंह ने फीता काटकर किया। भक्तों की सुविधा के लिए इस शिविर में शुद्ध पेयजल, चाय, हलवा, शर्बत, गरम पानी आदि की व्यस्था की गयी है।

हमारे जलालपुर संवाददाता के मुताबिक नीलकंठेश्वर महादेव को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से उमड़ी थी। गोदना सेमरिया व मांझी से जलभरी कर श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.