जलालपुर के अशोक नगर में तेल नदी का बांध टूटा
सारण। प्रखंड के ग्राम पंचायत अशोक नगर के परास खान गांव में मंगलवार की सुबह तेल नदी का बांध्
सारण। प्रखंड के ग्राम पंचायत अशोक नगर के परास खान गांव में मंगलवार की सुबह तेल नदी का बांध अचानक टूट गया। बांध के टूटने से अफरा तफरी मच गयी। हालांकि ग्रामीणों ने बांध को बांधने का पूरा प्रयास किया लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण ग्रामीणों का प्रयास असफल रहा। बांध टूटने के बाद चारो तरफ फैल रहे पानी से धान एवं मक्के की फसल डूब गयी। अशोक नगर पंचायत के परास खान, पिरारी, बाजितपुर, चौखड़ा का चंवर पूर्णत: जलमग्न हो गया। सूचना पर पहुंचे बीडीओ राजेश भूषण, सीओ इंद्रवंश राय, मुखिया संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, अमित कुमार सिंह, विनोद सिंह आदि पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि पूर्व में बांध की मरम्मती की गयी होती तो आज यह नतीजा नहीं होता।